आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा Leave a Comment / BLOG / By Poetess Richa Rai आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा ॥ निर्विकार ओमकार अविनाशी,तुम्ही देवाधि देव,जगत सर्जक प्रलय करता,शिवम सत्यम सुंदरा ॥ निरंकार स्वरूप कालेश्वर,महा योगीश्वरा,दयानिधि दानिश्वर जय,जटाधार अभयंकरा ॥ शूल पानी त्रिशूल धारी,औगड़ी बाघम्बरी,जय महेश त्रिलोचनाय,विश्वनाथ विशम्भरा ॥ नाथ नागेश्वर हरो हर,पाप साप अभिशाप तम,महादेव महान भोले,सदा शिव शिव संकरा ॥ जगत पति अनुरकती भक्ति,सदैव तेरे चरण हो,क्षमा हो अपराध सब,जय जयति जगदीश्वरा ॥ जनम जीवन जगत का,संताप ताप मिटे सभी,ओम नमः शिवाय मन,जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥ आशुतोष शशाँक शेखर,चन्द्र मौली चिदंबरा,कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,कोटि नमन दिगम्बरा ॥कोटि नमन दिगम्बरा..कोटि नमन दिगम्बरा..कोटि नमन दिगम्बरा..