" कोविड की कठिन परिस्थितियों का विश्लेषण करती पुस्तक"

अदृश्य शत्रु

पुस्तक लोकार्पण : दिनांक 10/10/2023

2019 के अंत तक कोरोना विषाणु धरतीवासियों को त्रास देने हेतु प्रकट हो चुका था। विश्व के प्रत्येक देश सहित भारत ने भी अत्यंत संहारकारी विषाणु से घोर संघर्ष किया था।

अदृश्य शत्रु एक पाठ्य पुस्तक है, जो कि कोविड कालखंड का भारतीय परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण विश्लेषण करती है। 

यह पुस्तक इतिहास की भविष्यनिधि है। 

१९ अध्यायों में बद्ध इस पुस्तक की लेखिका ऋचा राय हैं। लेखिका का कहना है कि एकांतवास में रचित यह पुस्तक उनके कोविड काल के कटुअनुभव हैं जिसे वह आने वाली पीढ़ियों से साझा करना चाहती थीं।

 ‘अदृश्य शत्रु’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‘श्री संजय कुमार वर्मा’ जी द्वारा किया गया।

 

कोविड काल के चित्र

(अदृश्य शत्रु के आक्रमण का दंश झेलते हुए)

 

हमारे बाद बच्चों के भी कोविड संक्रमित होने के उपरांत अस्पताल में उनसे पुनः भेंट।

अस्पताल से छुट्टी के दिन का सूर्योदय। प्रातः काल की रश्मियां, आने वाले सुख का पूर्वाभास करा रही थीं।